1013 किलोमीटर रफ्तार... वह प्लेन जिससे भारत आ रहे हैं ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति कुछ देर में भारत पहुंचने वाले हैं। अभी उनका चलता-फिरता 'वाइट हाउस' एयरफोर्स वन अभी हवा में है। ट्रंप 11.40 पर अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा। उनके आने से पहले उनकी खास लिमोजीन कार द बीस्ट और 'बख्तरबंद' हेलिकॉप्टर मरीन वन भारत आ चुका है। जिस तरह उनकी कार और हेलिकॉप्टर खास है, उसी तरह उनका विमान एयरफोर्स वन भी बेहद खास है, जिससे वह ट्रैवल करते हैं। ये विमान दो खास तरीके से बनाए गए बोइंग 747-200B सीरीज के विमानों में से एक है। यह विमान चंद मिनटों के नोटिस पर उड़ने के लिए हमेशा तैयार रहता है। विमान में होने के बाद भी अमेरिकी राष्ट्रपति किसी से भी कनेक्ट रह सकते हैं और अमेरिका पर हमला होने की स्थिति इस विमान को मोबाइल कमांड सेंटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस प्लेन की खास बातें।

from The Navbharattimes https://ift.tt/2HEbQw6