MP: शादी कार्ड पर छपवाया, 'आई सपॉर्ट सीएए'

नरसिंहपुर मोदी सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। देश के कई हिस्सों में ऐक्ट के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन जारी है, वहीं कई लोगों ने विदेशी शरणार्थियों को नागरिकता की व्यवस्था करने वाले इस कानून को समर्थन भी दिया है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में ऐसे ही एक समर्थक ने अपनी शादी के कार्ड पर आई सपोर्ट सीएए लिखवाकर अनोखे तरीके से अपना समर्थन जताया है। खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के रहने वाले प्रभात की 18 जनवरी (शनिवार) को शादी है। प्रभात केंद्र सरकार के के समर्थक हैं। उन्होंने अपना समर्थन जताने के लिए अपनी शादी के कार्ड पर आई सपोर्ट सीएए छपवा दिया। जब इस बारे में उनसे पूछा गया तो प्रभात ने कहा कि वह नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहते हैं। प्रभात ने कहा, मैं चाहता हूं कि लोग सीएए को लेकर जागरूक हों और लोग इस ऐक्ट के तथ्यों को समझें। गौरतलब है कि सीएए और एनआरसी को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस ऐक्ट का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे लोग अलग-अलग तरीकों से कानून के प्रति अपना समर्थन जाहिर कर रहे हैं। बीते दिनों गुजरात में उत्तरायण पर्व के दौरान पतंगबाजी के जरिए भी बहुत से लोगों ने ऐक्ट को लेकर अपना समर्थन जाहिर किया। इस दौरान लोगों ने सीएए के समर्थन के छपे संदेश वाली पतंगे उड़ाईं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/375WUSz