बंटवारे के पाप का प्रायश्चित है CAA: प्रताप सारंगी

सूरत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद ने शनिवार को नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लागू करना देश के विभाजन के पाप का प्रायश्चित है। विरोधियों पर निशाना साधते हुए सारंगी ने कहा कि जिन लोगों को भारत की अखंडता और स्वीकार नहीं है, उन्हें देश में रहने का अधिकार नहीं है। सारंग गुजरात के सूरत में मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान नागरिकता संशोधन ऐक्ट को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'हमने क्या किया? धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होते हुए जो अल्पसंख्यक सीमापार से भारत आए, उनको नागरिकता देने के लिए केंद्र सरकार ने नागरिकता बिल पास किया।' सारंगी ने आगे कहा कि यह (सीएए) देश विभाजन के पाप का प्रायश्चित है। ऐसे में उन्हें (कांग्रेस को) इसका अभिनंदन करना चाहिए। कांग्रेस पर निशाना सारंगी ने कहा कि (देश विभाजन का) पाप तो कांग्रेस ने किया था लेकिन उसका प्रायश्चित हम कर रहे हैं इसलिए उन्हें इसका स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उनका अस्तित्व समाप्त होते जा रहा है इसलिए वे देश में आग लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'जो आग लगाता है मैं उसको देशप्रेमी नहीं मानता। जिनको भारत की आजादी, अखंडता और वंदे मातरम स्वीकार नहीं है उनको देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2G1YuZR