नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। हालांकि असम में जारी हिंसा और तनावपूर्ण हालात के सामान्य होने का दावा करते हुए राज्य सरकार ने कर्फ्यू को हटाने का फैसला किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शाम 5 बजे तक इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड रहेंगी। इस बीच जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में कोई छात्र शामिल नहीं है। विरोध प्रदर्शन से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ...
from The Navbharattimes https://ift.tt/2LZqEYQ