मेलबर्नदुनिया के सभी टॉप 50 पुरुष और विक्टोरिया अजारेंका को छोड़कर टॉप 50 महिला टेनिस प्लेयर ने जनवरी में होने वाले सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम टेनिस टूर्नमेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है। दुनिया के नंबर-1 पुरुष खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और नंबर-1 महिला खिलाड़ी एशले बार्टी 20 जनवरी से 7 फरवरी तक होने वाले इस टूर्नमेंट में शीर्ष रैंकिंग्स वाले खिलाड़ी होंगे। जुआन मार्टिन डेल पोत्रो इस टूर्नमेंट के साथ कोर्ट पर वापसी करेंगे। सात बार की विजेता अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिकी होंगी। पढ़ें, आंखों के सफल ऑपरेशन के बाद एलेक्स ज्वेरेव ट्रेनिंग के लिए कोर्ट पर लौट आए हैं। एटीपी फाइनल्स के दौरान ज्वेरेव ने खुलासा किया था कि कॉन्टेक्स के साथ उन्हें परेशानी हो रही है और वह सर्जरी की सोच रहे हैं। इस 22 वर्षीय जर्मन प्लेयर ने एटीपी फाइनल्स के बाद एक प्रदर्शनी टूर्नमेंट में भाग लिया और फिर वह आराम पर चले गए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2sqR1Qs