नई दिल्ली : भारत रत्न से सम्मानित और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज पुण्यतिथि है। राजनीति में विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मतभेद आम बात है। एक दल का नेता दूसरे दल के नेता की आलोचना करता है। इसके बावजूद उसके गुणों की प्रशंसा भी समान रूप से करता है। भारतीय राजनीति के इतिहास में ऐसे कई नेता हैं। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी उसी श्रेणी के नेता है। हालांकि, मौजूदा दौर की राजनीति में ऐसे नेता बेहद कम हो चुके है। मौजूदा राजनीतिक दौर में आलोचना के साथ ही भाषा के स्तर में गिरावट साफ नजर आती है। इस बात पर का जिक्र प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने भी किया। अटल बिहारी वाजयेपी ने सदन में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जिक्र करते हुए इस पर चिंता जताई थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/C4BlAhV