कसस कय ह दककत? दलल मटर म वयरल ह रह यवओ क वडय पर छड बहस

नई दिल्लीः 'हम शर्म क्यों करेंगे, हम कर क्या रहे हैं। हम यहां चुपचाप खड़े हैं, हमने कुछ बोला? कोई आकर कुछ बोल दे कि हम कुछ गलत कर रहे हैं तो। आंटी अपने काम से आप काम रखोगे तो और जियोगे। आपका मतलब कोई नहीं बनता। अपने काम से काम रखो आप। आपको पता है हमारे बारे में कुछ। हमारा जो दिल करेगा, हम करेंगे।' दिल्ली मेट्रो में बहस का यह वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ, जिसमें एक कपल दो महिलाओं से भिड़ता हुआ नजर आ रहा था। हालांकि वीडियो से यह साफ तो नहीं हो रहा कि झगड़ा क्यों हो रहा है, लेकिन पिछले कुछ अरसे से कई अन्य कपल्स के मेट्रो में किस करते वीडियो और फोटो सामने आए हैं। फिर कपल का काफी नजदीक खड़ा होना भी नई बात नहीं है। शायद इसी वजह से यह कपल भी निशाने पर था। बहस से ऐसा लग रहा है कि यह युवा कपल जो कर रहा था, वह महिलाओं को पसंद नहीं आया। वहीं युवाओं का कहना है कि वह कुछ भी गलत नहीं कर रहे।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/tY7gVDq