नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में रील और OTT की भी चर्चा की। यह सुनकर सभागार में बैठे लोगों के चेहरे खिल उठे। छात्र और छात्राएं हंसते हुए आपस में बातें करने लगे। जैसे उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि पीएम ने ओटीटी वेब सीरीज की बात की। पीएम के मुंह से रील और ओटीटी की बातें सुनकर लोग तालियां बजाने लगे। दरअसल, आज युवाओं के बीच आकर पीएम अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कुछ लोग मेरे सामने बैठे हैं जिनको मैं विद्यार्थी काल से जानता हूं लेकिन अब बहुत बड़े-बड़े लोग बन गए हैं। मुझे अनुमान था कि मैं यहां आऊंगा तो मुझे इन सब पुराने साथियों से मिलने का जरूर अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जब DU के 100 साल का सेलिब्रेशन हो रहा है तो इस फेस्टिव माहौल में मुझे भी आपके बीच आने का अवसर मिला है। इसी दौरान पीएम ने कहा कि साथियो, कैंपस में आने का आनंद भी तभी होता है जब आप कलीग के साथ आएं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/2X8hpGw