मई में ही आ गया मॉनसून! दिल्‍ली, पटना, चेन्नई, भोपाल... देशभर के मौसम को क्या हुआ है!

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली-एनसीआर समेत देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून जैसा मौसम हो रखा है। बेमौसम बरसात ने माहौल में जरा ठंडक ला दी है। मई के पहले दिन नोएडा-गाजियाबाद से लेकर नागपुर, भोपाल, देहरादून, चेन्नै तक में तेज बारिश हुई। बिहार के पटना में ओले गिरे। ऊपर से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी ने सर्दी का अहसास करा दिया। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर असर पड़ा है। हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू और कश्‍मीर के कई रास्‍ते बंद हो गए हैं। गुरुग्राम, चेन्नई, दिल्‍ली जैसे शहर जहां तेज बारिश हुई, कई जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्तर-पूर्व भारत में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा। पर्वतीय इलाकों में आगे भी तेज बारिश और बर्फबारी होने का अंदेशा है।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/gkzxQ83