तूफान आने वाला है... क्या वाकई हनुमान है स्वदेशी एयरक्राफ्ट HLFT-42, जानिए इसकी खासियत

अंगद कहइ जाउँ मैं पारा। जियँ संसय कछु फिरती बारा।।जामवंत कह तुम्ह सब लायक। पठइअ किमि सब ही कर नायक।।कहइ रीछपति सुनु हनुमाना। का चुप साधि रहेहु बलवाना।।पवन तनय बल पवन समाना। बुधि बिबेक बिग्यान निधाना।।कवन सो काज कठिन जग माहीं। जो नहिं होइ तात तुम्ह पाहीं।भगवान श्री राम की पत्नी सीता रावण की लंका में कैद थीं। उस समय वीर हनुमान को वहां मौजूद जाम्बवंत और अंगद कहते हैं कि तुम तो पवन के पुत्र हो। इस जगत में कौन सा काम है जो तुम्हारे लिए असंभव है। यह वही समय था जब वहां मौजूद लोगों ने हनुमान को उनकी शक्ति का अहसास कराया था। हनुमान ने इसके बाद तुरंत सिंहनाद करते हुए लंका के लिए उड़ान भरी और सीता माता के पास पहुंच गए। हनुमान की लंका वाली यह उड़ान की झलक 13 फरवरी को हुए एयरो इंडिया 2023 के दौरान दखने के मिली। बेंगलुरू में हुए इस एयरशो के दौरान स्वदेशी सुपरसोनिक विमान HLFT-42 में भगवान हनुमान का उड़ान वाला स्टिकर लगाया गया था। हालांकि तस्वीर वायरल होते ही इसे हटा लिया गया था लेकिन इसे फिर से उसी जगह पर लगा दिया है। एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किए गया यह स्वदेशी विमान भारत की सेना को कितनी ताकत देगा आइए समझते हैं-

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News https://ift.tt/cPmltf4