PFI के खिलाफ ऐक्शन को NIA ने दिया है 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' का नाम, पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना चाहती हैं एजेंसियां

इस हफ्ते की शुरुआत में एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ 15 राज्यों में एक साथ ऑपरेशन चलाया था। पीएफआई के दफ्तरों और उसके नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने उस कार्रवाई को 'ऑपरेशन ऑक्टोपस' नाम दिया है। पहले उसे 'ऑपरेशन मिडनाइट' कहा जा रहा था क्योंकि आधी रात को कार्रवाई शुरू हुई थी।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/DNJ6LsP