2 साल बाद रावण की भारी 'डिमांड', देखें इस बार दशहरे पर दिखेंगे कैसे-कैसे दशानन

नई दिल्लीः बीते साल दशहरा से पहले तितारपुर के मार्केट में रावण के गिने-चुने पुतले देखने को मिल रहे थे। लेकिन इस बार पूरा बाजार बड़ी-बड़ी मूंछों वाले रावण से पटा हुआ है। खास बात यह है कि इस बार लंकापति रावण अपने नए अवतार और स्टाइल में नजर आने वाला है। दशहरे के मौके पर रावण के पुतलों की भारी मांग की पूर्ति को लेकर तितारपुर में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस बार खासतौर पर बच्चों के लिए छोटे साइज के स्टाइलिश रावण भी बनाए गए हैं, जोकि चश्मा लगाए नजर आएंगे। हमने तितारपुर में तमाम रावण बनाने वालों से बात करके जाना कि इस बार रावण के पुतलों में क्या खास होगा।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/k9JX7eb