वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भारत ने किया टीम का ऐलान, धवन को मिली कप्तानी दिग्गजों को मिला आराम

IND vs WI Shikhar Dhawan: वेस्टइंडीज दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत ने अपने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस वनडे सीरीज में शिखर धवन टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे। वहीं रविंद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/Qt5rvfm