दिल्ली-नोएडा में बारिश से ट्रैफिक पर आफत! कहां रास्‍ता बंद, कहां खुला, सारे अपडेट्स

दिल्‍ली-एनसीआर में आखिरकार झमाझम बारिश आ ही गई। साथ ही आ गईं वाटर लॉगिंग के चलते ट्रैफिक जाम लगने की तस्‍वीरें। दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस ने अलर्ट जारी कर कई रास्‍तों से बचने की हिदायत दी है। दिल्‍ली-नोएडा बॉर्डर, दिल्‍ली-गुड़गांव बॉर्डर, दिल्‍ली-गाजियाबाद बॉर्डर की सड़कों पर जाम लग गया। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आईटीओ, बारापुला, रिंग रोड, पुल प्रहलादपुर अंडरपास, WHO इमारत के सामने आईपी एस्टेट, जखीरा फ्लाईओवर के नीचे, जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन, लोनी रोड गोल चक्कर और आजादपुर मार्केट अंडरपास के पास भी पानी भर गया। बारिश के कारण ऑफिस जाने वाले लोगों, खासकर टूवीलर वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/ZQq7u0b