नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा चूक पर विवाद गहराता जा रहा है। अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा है कि इस बारे में गृह मंत्रालय सूचनाएं एकत्र कर रहा है। मंत्रालय बड़े एवं कड़े फैसले लेने जा रहा है । केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में सूरक्षा चूक के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग इस बारे में उच्चतम न्यायालय भी गए हैं और मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं । उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि गृह मंत्रालय ने भी कार्रवाई की बात कही है। सूचना एकत्र करने के बाद जो भी कदम...बड़े और कड़े निर्णय उसकी ओर से लिये जायेंगे। ठाकुर ने कहा कि मेरा मानना है कि देश की न्यायिक व्यवस्था ने सभी को न्याय दिया है। और जब ऐसी चूक होती हैं, जो भी कदम उठाने होंगे, उठाये जायेंगे। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को दी मामले की जानकारी बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों की सुरक्ष समिति तथा सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के बारे में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। राष्ट्रपति ने इस गंभीर घटना पर चिंता व्यक्त की। गौरतलब है कि पंजाब के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त चूक की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। घटना के बाद प्रधानमंत्री किसी कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दिल्ली लौट आए।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3pY5bUf