साइना नेहवाल के खिलाफ ट्वीट कर बुरे फंसे सिद्धार्थ, स्टार खिलाड़ी के समर्थन में उतरे नामचीन लोग

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पंजाब में सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भारत की महान बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल () ने चिंता जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था। मगर इस ट्वीट पर साउथ के एक्टर सिद्धार्थ (Actor Siddharth) ने आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। एक्टर सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर जहां खुद साइना नेहवाल ने आपत्ति जताई वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी( Union Minister ), कानून मंत्री किरण रिजिजू (Law Minister Kiren Rijiju), साइना के पिता हरवीर सिंह नेहवाल और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा (Rekha Sharma)ने भी इसे आड़े हाथों लिया। क्या है मामला दरअसल, पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक के बाद भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, कोई भी राष्ट्र अपने-आपको सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता अगर उसके देश का प्रधामनंत्री खुद सुरक्षित न हो। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करती हूं। अराजकतावादियों द्वारा पीएम मोदी पर कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं। इसके बाद एक्टर सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कह दिया कि खुद साइना नेहवाल को इसके लिए आगे आना पड़ा। सिद्धार्थ का विवादित ट्वीट एक्टर सिद्धार्थ ने साइना को जवाब में लिखा था कि, दुनिया की**** चैंपियन.. भगवान का शुक्रिया कि हमारे पास भारत के रक्षक मौजूद हैं। सिद्धार्थ ने सफाई में बाद में कहा कि, इसमें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं था। साइना के पिता ने क्या कहा साइना से संबंधित इस विवाद पर पिता हरवीर सिंह नेहवाल का बयान भी सामने आया है। पिता हरवीर सिंह नेहवाल ने कहा कि, दो दिन पहले एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। सिनेमा जगत के एक अभिनेता ने साइना के बारे में गलत टिप्पणी की है। वह अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो ये दर्शाता है कि वह साइना के प्रति पक्षपाती है। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं। महिला आयोग की अध्यक्ष भी भड़कीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी सिद्धार्थ के इस बयान की कड़ी निंदा की है। रेखा शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वो बार-बार महिलाओं के खिलाफ बुरी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, आयोग तमिलनाडु DGP के संपर्क में है, हमें इस केस से उदाहरण पेश करना होगा क्योंकि सोशल मीडिया इस तरह के मैसेज से भरा हुआ है। केंद्रीय मंत्रियों ने भी घेरा केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और स्मृति ईरानी भी इस विवाद में आगे आए और साइना नेहवाल का समर्थन किया। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि, भारत साइना नेहवाल के अभूतपूर्व योगदान पर गौरवान्वित है और उन्होंने भारत को स्पोर्टिंग पावरहाउस बनाने के लिए शुक्रिया। साइना ओलंपिक विजेता के अलावा साइना एक सच्ची देशभक्त भी हैं। एक आइकन पर ऐसी ओछी टिप्पणी करना इंसान की नीच और घटीया मानसिकता को दर्शाता है। वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, हमारे पास विश्व चैंपियन साइना नेहवाल है जिसे पीएम की सुरक्षा पर चिंता जताने पर नीचा दिखाया जाता है और नीचा दिखाने वाले कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्टर सिद्धार्थ थे। हमें इस मुद्दे को गंभीरता से देखना चाहिए। क्या सिर्फ आदमियों को चिंता जाहिर करने का हक है? क्या मिस नेहवाल के खुद के विचार नहीं हो सकते ? मगर ऐसा करने पर उन्हें नीचा दिखाया गया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3Fg9cry