कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने तीन सीनियर क्रिकेटरों धनुष्का गुणातिलका, कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला पर पिछले साल इंग्लैंड दौरे के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया एक साल का निलंबन पांच महीने बाद ही हटा दिया है। एसएलसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट ने तीनों खिलाड़ियों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने पर लगाया गया एक साल का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला किया है।' ये तीनों खिलाड़ी इस दौरे के दौरान ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी के बीच ब्रिस्टल में बायोबबल का उल्लंघन करके रात को बाहर निकल आए थे। बयान में कहा गया है, 'यह फैसला खिलाड़ियों के आग्रह पर किया गया है। इस अनुरोध के आधार पर एसएलसी ने निलंबन के दौरान इन खिलाड़ियों को परामर्श देने वाले चिकित्सकों की रिपोर्ट हासिल की। इस रिपोर्ट के आधार पर एसएलसी की कार्यकारी समिति ने तीनों खिलाड़ियों का निलंबन वापस लेने का फैसला किया।' धनुष्का गुणतिलका ने टेस्ट से किया संन्यास का ऐलान श्रीलंका बोर्ड की ओर से एक साल का बैन हटाते ही गुणातिलका ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। बतौर सलामी बल्लेबाज गुणातिलका ने श्रीलंका के लिए 8 टेस्ट, 44 वनडे और 30 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3q3GaHq