बुली बाई ऐप: असम से पकड़ा गया 'मास्टरमाइंड', दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा

यगुवाहाटी दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने बुल्ली बाई ऐप मामले में असम से गिरफ्तारी की है। नीरज बिश्नोई नाम के इस शख्स पर ही ऐप को क्रिएट करने का आरोप है। इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट करके ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म गीतहब पर नीलामी करवाई जाती थी। संदिग्ध की पहचान असम के जोरहाट निवासी नीरज बिश्नोई के रूप में हुई है। एक सूत्र ने बताया कि उसे डीसीपी (विशेष प्रकोष्ठ) केपीएस मल्होत्रा के नेतृत्व वाली एक टीम ने असम से पकड़ा है। नीरज की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस टीमें लगी थीं। 1 जनवरी से हो रही है जांच एक महिला पत्रकार की शिकायत पर मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विशेष प्रकोष्ठ की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑप्स (आईएफएसओ) इकाई 1 जनवरी से मामले की जांच कर रही थी। ऐप क्रिएटर है आरोप पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ऐप क्रिएटर की पहचान के बाद बुधवार सुबह मामले को आधिकारिक तौर पर आईएफएसओ इकाई को ट्रांसफर कर दिया था। ऑपरेशन को लीड करने के लिए डीसीपी मल्होत्रा के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसी टीम ने ऐप के क्रिएटर को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड और बेंगलुरु से गिरफ्तारियां मुंबई पुलिस ने इससे पहले बुल्ली बाई ऐप केस में उत्तराखंड से एक और छात्र को गिरफ्तार किया था। 21 साल के मयंक रावल को बुधवार तड़के उत्तराखंड से पकड़ा गया था। पुलिस मुख्य आरोपी श्वेता सिंह को उत्तराखंड से और इंजिनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर चुकी है। 'अपमानित और डराना मकसद' पुलिस के अनुसार, मयंक रावल मुख्य आरोपी श्वेता सिंह का दोस्त है। पुलिस ने बताया कि वास्तव में किसी महिला की ‘बोली’ नहीं हुई थी। आरोपियों का मकसद महिलाओं को अपमानित करना और उन्हें डराना था। पुलिस खालिस्तान और साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। बता दें कि बुल्ली बाई ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए बिना इजाजत मुस्लिम महिलाओं की फर्जी तस्वीरें अपलोड की गई थीं। हिंदू महिलाओं का अपमान, टेलिग्राम चैनल ब्लॉक बुल्ली बाई ऐप के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। टेलीग्राम ऐप आधारित एक चैनल पर हिंदू महिलाओं के बारे में अपमानजनक पोस्ट अपलोड किए गए। हिंदू लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें साझा की गई थीं। सोशल मीडिया पर विवाद के बाद भारत सरकार ने चैनल को ब्लॉक कर दिया और इसके पीछे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3sYxwfj