नई दिल्ली पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मसले पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कहा कि जो हुआ वह देश के लिए ठीक नहीं है। संघ के सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि पंजाब में जो हुई वह गंभीर बात है। इस पर जांच हो रही है। जो अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ ऐक्शन को लेकर सरकार अपना काम करेगी। वैद्य ने कहा कि यह ठीक नहीं है कि सर्वोच्च संवैधानिक पद के व्यक्ति को इस तरह से खड़ा रहना पड़ा। यह देश के लिए ठीक नहीं हुआ है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक मनमोहन वैद्य ने सोशल मीडिया पर बुलीडील सुलीडील के मसले पर कहा कि यह गलत है। किसी भी महिला के बारे में चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, इस तरह की बात करना सही नहीं है। इस मसले को हिंदू-मुस्लिम ना देखते हुए महिला की डिग्निटी के नजरिए से यह सही नहीं है। वैद्य ने बताया कि हैदराबाद में संघ की तीन दिन की समन्वय बैठक पूरी हुई। इस बैठक में संघ से जुड़े 36 संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सबने अपने अपने फील्ड में काम करने के अनुभव साझा किए। समन्वय बैठक में भारत केंद्रित शिक्षा पर भी बात हुई। बीजेपी और संघ पर शिक्षा के भगवाकरण के आरोपों के सवाल पर वैद्य ने कहा कि भारत की एक पहचान है। आजादी के बाद उसे नकारना, उसका विरोध करना और भारत को एक सूत्र में बांधने वाले तत्व का विरोध करना टुकड़े-टुकड़े गैंग का काम रहा है। जब देश में एकता का भाव जगाने वाली बात आती है तो इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर वे लोग इसका विरोध पहले से करते आए हैं। अगर असल शिक्षाविद नई शिक्षा नीति पर कुछ बोलते हैं तो उस पर चर्चा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास को ठीक से बताना चाहिए जो नहीं बताया गया। भारत की आध्यात्मिकता के बारे में नहीं बताया जाता है जो कि बताया जाना चाहिए। बचपन से कहानी के माध्यम से अगर भारत की बात बताई जाएगी तो अच्छा युवा तैयार होगा। संघ प्रचारक ने कोविड के असर और फिर धीरे-धीरे शाखाएं शुरू करने को लेकर बताया कि अक्टूबर 2019 में जितनी शाखाएं चल रही थीं, उनमें 93 पर्सेंट शाखाएं अक्टूबर 2021 शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि 2017 से 2021 तक संघ की वेबसाइट पर जॉइन आरएसएस के जरिए हर साल एक से सवा लाख यूथ संघ जॉइन करने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे हैं। साथ ही युवा शाखाओं से भी जुड़ रहे हैं। 55 हजार डेली शाखाएं चल रही है, जिसमें 60 पर्सेंट शाखाएं विद्यार्थियों की है, 40 पर्सेंट नौकरी या व्यवसाय करने वाले हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3n3OJju