सौरव गांगुली के बाद बेटी सना को कोरोना, फैमिली के अन्य 3 मेंबर भी महामारी के शिकार

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर के 4 सदस्य कोरोना वायरस के शिकार हो गए हैं। उनमें पूर्व कप्तान की बेटी सना गांगुली भी शामिल हैं। गांगुली की वाइफ डोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी जैसे ही रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई, उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। इससे पहले सौरव गांगुली कोविड-19 के शिकार हुए थे और उन्हें हॉस्पिटलाइज करना पड़ा था। खबरों की मानें तो सना में कोरोना के कम लक्षण पाए गए हैं। सना फिलहाल ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट हैं, लेकिन कोविड-19 महामारी की वजह से फिलहाल घर पर ही हैं। दूसरी ओर, सौरव गांगुली कोविड-19 के डेल्टा वैरियएंट के शिकार हुए थे। उनकी रिपोर्ट नेगेटिव थी। हालांकि, वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और फिलहाल घर पर आईसोलेट हैं। इससे पहले जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mY33u3