अमृतसर बढ़ते कोरोना वायरस और ओमीक्रोन के बीच पंजाब में केसेस भी बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब इटली से अमृतसर आई एक फ्लाइट के 125 यात्री कोरोना संक्रमित मिले। चार्टर्ड फ्लाइट से कुल 179 यात्री उतरे थे। उनमें से 125 के कोविड संक्रमित होने से हड़कंप मच गया। सभी को आइसोलेट किया गया है और उनके सैंपल ओमीक्रोन जांच के लिए भेजे गए हैं। इस बीच खबर है कि यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन भी किया है। यात्रियों को किया गया आइसोलेट गुरुवार को गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इंटरनैशनल चार्टर्ड फ्लाइट ने लैंडिंग की। इसमें इटली से लौटे 179 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर की गई। इनमें से 125 यात्रियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव मिली। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के कोविड पॉजिटिव मिलने के बाद एयरपोर्ट में हलचल मच गई। सभी यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। उनके सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए हैं। लागू है नाइट कर्फ्यू, स्कूल बंद आपको बता दें कि पंजाब में कोविड के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। राज्य में स्कूलों को बंद कर दिया गया है और यहां नाइट कर्फ्यू लागू है। यहां के लोग अब मांग कर रहे हैं कि राजनीतिक रैलियों को भी प्रतिबंधित या ऑनलाइन किया जाए। बताते चलें कि राज्य में विधानसभा चुनाव भी करीब हैं। पंजाब में कोविड केसेस पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस के चलते चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 1,811 नए मामले सामने आए थे। पंजाब में अब तक कोविड केसेस की संख्या 6,08,723 हो गई है। राज्य में COVID-19 पॉजिटिविटी रेड 6.49 प्रतिशत से बढ़कर 7.95 प्रतिशत हो गई है। वहीं राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 16,657 पार हो गया है। राज्य में सबसे खराब स्थिति पटियाला की है। यहां पर बुधवार को 598 मामले सामने आए। मोहाली में 300, लुधियाना में 203 और जालंधर में 183 संक्रमण के केस मिले। राज्य में ऐक्टिव केस 4,434 हो गए हैं। चंडीगढ़ में ऐक्टिव केस 665 है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 64,748 है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/31tVhQS