नई दिल्लीकेंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा को बताया कि राज्य सरकारें अगर चाहें तो स्कूलों में भगवद गीता पढ़ाने का प्रावधान कर सकती हैं। शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों में भोजपुरी पढ़ाए जाने के प्रावधान भी राज्य सरकारें कर सकती हैं। मंत्री ने कहा कि के तहत बच्चों को क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘शिक्षा राज्यों का विषय है। अगर वे चाहते हैं तो वे अपना यहां पाठ्यक्रम में भगवद गीता को शामिल कर सकते हैं।’ अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि सीबीएसई के तहत कई कक्षाओं में भगवद गीता पढ़ाई जा रही है। पूरक प्रश्न पूछने के दौरान शेट्टी ने सदन में नारेबाजी कर रहे सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को भी भगवद गीता पढ़ना चाहिए ताकि वे भी अच्छा काम करने का ज्ञान ले सकें। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्य गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3sigoRn