जोहानिसबर्ग क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने कोविड-19 के प्रसार की आशंका के मद्देनजर एहतियात के तौर पर देश की प्रमुख चार दिवसीय घरेलू प्रतियोगिता को रविवार स्थगित करने का फैसला किया। सीएसए ने यह फैसला सेंचुरियन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक एक सप्ताह पहले किया है। देश ने पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘कोविड-19 महामारी की नई लहर और सुरक्षा उपायों के तहत मैचों के पांचवें दौर को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। यह मैच 16 से 19 दिसंबर (डिवीजन दो) और 19 से 22 दिसंबर (डिवीजन एक) के बीच होने वाले थे।’ इन स्थगित मैचों को नए साल में खेला जाएगा। भारतीय टीम के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। भारत को पहला मैच सेंचुरियन में 26 दिसंबर से खेलना है। सीरीज का दूसरा मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा टेस्ट मैच 11 तारीख से केपटाउन खेला जाना है। ओमिक्रोन वैरिएंट आने के बाद कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साउथ अफ्रीका कहीं भी इस मामले में कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p8RSQp