'पंडित ह&% आते हैं... राम भगवान नहीं' मांझी ने ब्राह्मणों से लेकर देवताओं को दी गाली

पटना हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ब्राह्मणों और देवी-देवताओं को गाली देकर विवादों में आ गए हैं। वैसे मांझी लगातार विवादित बयान देने के लिए राज्य की राजनीति में जाने जाते हैं। मगर अब वो खुलेआम मंच से और कैमरे के सामने गाली दने लगे हैं। मांझी ने दी पंडितों को गाली पटना में भुइयां मुसहर सम्मेलन का शनिवार को आयोजन किया गया था। मुसहर समाज का बड़ा सियासी शख्स होने की वजह से मुख्य अतिथि थे। यहां मांझी ने अपने भाषण के दौरान ब्राह्मणों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया। धर्म के नाम पर हो रही राजनीति के मुद्दे को मांझी ने उठाया। इस दौरान उन्होंने पंडितों के लिए गाली का इस्तेमाल किया। जीतन राम मांझी ने क्या कहा? भुइयां मुसहर सम्मेलन में जीतन राम मांझी ने कहा कि 'आजकल गरीब तबके के लोगों में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण भगवान की पूजा का नाम हम लोग नहीं जानते थे। *&%# अब हर टोला में हम लोगों के यहां सत्यनारायण भगवान की पूजा होती है। इतना भी शर्म लाज नहीं लगता है कि पंडित *&%# आते हैं और कहते हैं कि कुछ नहीं खाएंगे आपके यहां...बस कुछ नगद दे दीजिए।' 'मैं राम को भगवान नहीं मानता' भगवन राम को लेकर भी मांझी ने अपना विचार रखा। उन्होंने कहा कि 'राम को हम नहीं मानते हैं, वो आदमी नहीं था। काल्पनिक है वो। पूजवा रहा है हमसे। हमलोग मूर्ति पूजते हैं। पीढ़ी पूजते हैं। आस्था वो है? हम उसी को भगवान मान जाएं? उसी प्रकार से राम कोई भगवान नहीं है। वो उसके नाम पर...ठीक है रामायण लिखी गई है। रामायण में बहुत सी ऐसी उक्तियां हैं, जो पढ़ने योग्य है। समझने योग्य है। लेकिन राम भगवान थे, ये मानने को हम तैयार नहीं थे। सफाई के दौरान देवी-देवताओं को गाली विवाद बढ़ने पर पटना के अपने आवास पर सफाई देने आए मांझी ने कहा कि वो ब्राह्मणों को नहीं बल्कि अपने समाज के लोगों के लिए गाली का इस्तेमाल किए थे। मगर उनके वीडियो को देखने-सुनने से ऐसा लगता नहीं है। कैमरे पर उन्होंने देवी-देवताओं को भी गालियां दी। इस दौरान कई बार गालियों का इस्तेमाल किए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3FaNmqv