रोहित शर्मा वनडे सीरीज से भी होंगे बाहर, भारत के नए कप्तान का नाम भी आया सामने!

नई दिल्ली टीम इंडिया के नवनियुक्त वनडे कप्तान के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर आ रही है। हिटमैन साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह वनडे सीरीज के समय तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। माना जा रहा है कि उनकी गैरमौजूदगी में को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। स्पोर्ट्स टुडे के अनुसार रोहित दक्षिण अफ्रीका एकदिवसीय मैचों के लिए उपलब्ध होने के लिए समय पर पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाएंगे और उस स्थिति में केएल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। राहुल को रोहित की अनुपस्थिति में दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों के लिए टेस्ट टीम की उपकप्तानी भी सौंपी गई है। रोहित को अजिंक्य रहाणे की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था, जबकि विराट कोहली की जगह वनडे की कप्तानी मिली थी। 34 वर्षीय रोहित इस समय बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हैं, जहां वह चोट से उबर रहे हैं। हालांकि, यह बताया गया है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम चार-छह सप्ताह का समय लग सकता है। दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज 19 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसका मतलब है कि उन्हें दौरे के सीमित ओवरों की सीरीज को भी छोड़ना पड़ सकता है। रोहित को इस महीने की शुरुआत में एकदिवसीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pyjFdl