नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर येलो अलर्ट लागू हो चुका है। इसके तहत स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल और जिम बंद रहेंगे, जबकि गैर-आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ‘सम-विषम’ फॉर्मूले के आधार पर खुलेंगी। शहर में मेट्रो और बसें 50 प्रतिशत सीट पर यात्रियों को बैठने की अनुमति के साथ चलेंगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने टेस्ट के आधार पर ही कोरोना के मामलों की संख्या अधिक बढ़ सकती है। एयरपोर्ट पर आने वाले सभी का टेस्टहेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा कि एयरपोर्ट पर जो भी आते हैं, सबका टेस्ट किया जाता है जिनमें भी बुखार हैं, या हल्की खांसी है, उन सबका टेस्ट किया जाता है। बाहर से आने वाले कई लोग जब वहां फ्लाइट पर चढ़ते हैं, तो नेगेटिव होते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने पर कुछ लोग पॉजिटिव पाए जाते हैं, कुछ घर जाने के कुछ दिन बाद पॉजिटिव होते हैं। घर वाले भी हो रहे ओमीक्रोन पॉजिटिवस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट से आने वाले जो लोग नेगेटिव पाए जाते हैं और होम आइसोलेशन में रहते हैं। उनका पांचवें और आठवें दिन टेस्ट किया जाता है। ऐसे लोगों के कॉन्टैक्ट में आने वाले उनके घर वाले भी ओमीक्रोन पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में तो ओमीक्रोन आम लोगों तक पहुंचेगा ही। आज बड़ी संख्या में आएगी रिपोर्टस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछली बार जब लहर आई थी, वो भी बाहर से आने वाले फ्लाइट से आई थी। अभी जबकि बाहर से आने वालों के फैमिली मेम्बर भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, ऐसे में आशंका है कि यह सोसाइटी में थोड़े दिन में फैल जाएगा। आज काफी बड़ी संख्या में रिपोर्ट आने वाली है, उसमें पता चलेगा कि अभी जितने केसेज आ रहे हैं, उनमें ओमीक्रोन कितने हैं और डेल्टा कितना है। दिल्ली में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 238 केसदेश में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 781 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 241 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए। ये मामले 21 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि दिल्ली में ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के सबसे अधिक 238 मामले, महाराष्ट्र में 167, गुजरात में 73, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3eArhpn