T20 World Cup: न्यूजीलैंड बनाम नामीबिया- लाइव स्कोर और अपडेट यहां देखें

शारजाह नामीबिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान गेरहर्ड इरासमस ने कहा कि यह पिच काफी अच्छी लग रही है और यहां पर स्कोर डिफेंड करना काफी मुश्किल होगा। इसके साथ ही उन्हें अंदाजा नहीं था कि पिच किस तरह खेलेगी तो उन्होंने कीवी टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। केन विलयमसन ने कहा कि यह शारजाह का विकेट लग रहा है। हमें पहले बल्लेबाजी करनी है। जरूरी है कि हम शुरुआत में अच्छी साझेदारी करें। न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। विलियमसन 28 रन बनाकर आउट कप्तान केन विलयमसन 28 रन बनाकर आउट हुए। गेरहार्ड इरासमस ने विलियमसन को 13वें ओवर की पहली गेंद पर बोल्ड किया। विलियमसन ने अपनी पारी में 25 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। स्कोर 81/3 43 के स्कोर पर कीवी टीम को दूसरा झटका कीवी टीम ने 43 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। डेरिल मिशेल को स्कॉल्ट्ज ने माइकल वान लिंगेन के हाथों कैच कराया। मिशेल 15 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 2 चौके लगाए। न्यूजीलैंड को दूसरा झटका 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। न्यूजीलैंड को 30 के स्कोर पर लगा पहला झटका न्यूजीलैंड को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा। ओपनर मार्टिन गप्टिल को डेविड वीस ने ट्रंपलमैन के हाथों 18 रन के निजी स्कोर पर कैच कराया। गप्टिल ने 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। कीवी टीम का पहला विकेट 5वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। न्यूजीलैंड (Playing XI) मार्टिन गप्टिल, डैरेल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। नामीबिया (Playing XI) स्टीफन ब्राड, क्रेग विलियमसन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), डेविड वीसे, जेजे स्मित, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), माइकल वेन लिनगन, कार्ल ब्रिकेनस्टॉक, जेन निकोल, रुबन ट्रम्पेलमन, बर्नाड स्टॉकत्ज।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mOxlzM