राजस्थान में अगले चुनाव को देखते हुए मंत्रियों को दिए जाएंगे विभाग, शपथ ग्रहण समारोह के बाद बोले सीएम गहलोत

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि मंत्रियों को विभाग अगले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिए जाएंगे। ताकि 2023 में होने वाले राज्य के विधानसभा चुनाव को जीतकर फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बन सके। सीएम के इस दावे का पार्टी के अन्य नेताओं ने समर्थन किया है। बता दें, राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी प्रमुख दल हैं। पिछले चुनावों को देखें तो पांच साल के बीजेपी की सरकार रहती है तो अगले पांच साल के लिए राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है। ऐसा करीब दो दशक से राज्य में चला रहा रहा है क्योंकि 1998 के बाद से राजस्थान में कोई अन्य संगठन सरकार नहीं बना सका है। 15 मंत्रियों ने ली शपथ राज्य में गहलोत मंत्रिपरिषद के बहुप्रतीक्षित विस्तार में रविवार को पंद्रह मंत्रियों ने शपथ ली। गहलोत ने शपथ समारोह से पहले संवाददाताओं से कहा था, "अगले विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करना कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता है। हम इस प्रवृत्ति को कम करेंगे।" अगले चुनाव को देखते हुए मंत्रियों के बीच विभाग दिए जाएंगे: गहलोत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, चाहे वह एससी/एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाएं हों। उन्होंने कहा कि अब राज्य के अगले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रियों के बीच विभाग दिए जाएंगे। अगले विधानसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी आज से शुरू: गहलोत शपथ ग्रहण समारोह के बाद राजभवन में मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा, "अगले विधानसभा चुनाव के लिए हमारी तैयारी आज से शुरू हो गई है । इसी संदर्भ में विभागों का आवंटन किया जाएगा। हम लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और राज्य में अगली सरकार बनाएंगे।"


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3qV9JMf