वह भ्रष्ट व्यक्ति...नई कैबिनेट में महिलाएं कम, राजस्थान में कांग्रेस विधायक ही विरोध में

जयपुर राजस्थान कैबिनेट फेरबदल के तहत रविवार को कुल 15 विधायक शपथ लेंगे। शपथ कौन-कौन लेगा इसकी लिस्ट शनिवार को ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर के जरिए जारी कर दी। इस लिस्ट में विधायक टीकाराम जूली का भी नाम शामिल है। लेकिन शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस विधायकों की नाराजगी सामने आने लगी है। टीकाराम जूली एक भ्रष्ट व्यक्ति: जौहरी लाल मीणा कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे जिले (अलवर) में, यह सबको पता है कि टीकाराम जूली एक भ्रष्ट व्यक्ति हैं। उनका परिवार वसूली में शामिल है। मैंने पार्टी नेतृत्व से उन्हें हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्हें मंत्री बनाया गया है। मैं इसके खिलाफ हूं। 'कैबिनेट में महिलाओं (विधायकों) को 33% आरक्षण नहीं मिला' राजस्थान कैबिनेट फेरबदल पर कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कैबिनेट का ढांचा और बेहतर हो सकता था। लेकिन खराब प्रतिष्ठा वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। कुल मिलाकर कैबिनेट अच्छा संदेश नहीं दे रही है। कैबिनेट में महिलाओं (विधायकों) को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिला है। अपने ऊपर लगे आरोपों का टीकाराम जूली ने किया खंडन इधर राजस्थान के मंत्री टीकाराम जूली ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि विधायक जौहरी लाल मीणा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं लेकिन उनके आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। अपने आरोपों के समर्थन में अगर उनके पास सबूत हैं तो उन्हें सामने आना चाहिए।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3nyMPIq