नाबालिग लड़की से की थी 'गंदी बात', छह साल बाद बुरे घिरे पूर्व क्रिकेटर अजीम रफीक

लंदननस्लवाद के आरोपों से इंग्लैंड क्रिकेट में चर्चा का केंद्र बनने वाले यॉर्कशायर के पूर्व स्पिनर अजीम रफीक पर छह साल पहले एक किशोर लड़की को ‘अश्लील’ संदेश भेजने का आरोप लगाया गया है। यॉर्कशायर पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार गायत्री अजीत जब 16 साल की थी तब वह रफीक से मिली थी। उसने हालांकि बताया कि 'थोड़ी बड़ी' दिखने के लिए उसने रफीक को अपनी उम्र 17 साल बताई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने मैनचेस्टर से दुबई की उड़ान में मिलने के तीन महीने बाद दिसंबर 2015 में उसे अनुचित व्हाट्सएप संदेश भेजे। इसके अलावा, उसने दुबई में रात के खाने के लिए रफीक के निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। गायत्री ने रफीक के मोबाईल नंबर से दिसंबर 2015 में भेजे गए संदेश का स्क्रीनशॉट अखबार को दिये, जिसमें अभ्रद भाषा का इस्तेमाल था। गायत्री ने कहा, ‘मैं उन संदेशों की क्रूरता से हैरान थी। वे काफी अश्लील थे।’ रफीक के प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर अखबार से कहा, ‘यह मामला हमारे सामने शुक्रवार की देर शाम आया है। हमें इस पर गौर करने की जरूरत है, इसलिए अभी टिप्पणी नहीं कर सकते।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3x4EMWM