रायबरेली कांग्रेस की बागी विधायक ने पार्टी की प्रदेश प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कृषि कानून की वापसी के बाद प्रियंका गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के बाद पार्टी महासचिव को घेरा है। साथ ही, प्रियंका पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। अदिति सिंह ने कहा कि जब कृषि कानून लाया गया तो प्रियंका गांधी को समस्या हुई थी। अब जब कृषि कानूनों को निरस्त कर दिया गया है, तब उन्हें समस्या हो रही है। वह क्या चाहती हैं? इसे स्पष्ट रूप से कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी इस पूरे मामले का राजनीतिकरण कर रही हैं। प्रियंका के पास मुद्दे का अभाव विधायक ने कहा कि प्रियंका गांधी के पास राजनीतिक मुद्दों का अभाव है। वे लगातार हर मुद्दे पर राजनीति कर रही हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा और अन्य मामलों में भी उन्होंने प्रियंका पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना की सीबीआई जांच चल रही है। सुप्रीम कोर्ट पूरे मामले पर संज्ञान ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका संस्थानों पर भरोसा नहीं करती हैं तो मुझे समझ में नहीं आता कि वे किस पर भरोसा करती हैं। अदिति सिंह का बयान प्रियंका ने पहले बोला हमला प्रियंका गांधी ने इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री अजय मिश्र टेनी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने की मांग की। साथ ही, उनके साथ मंच साझा नहीं करने की मांग की। लखीमपुर खीरी मामले को उठाते हुए कहा कि लखीमपुर किसान नरसंहार में अन्नदाताओं के साथ क्रूरता हुई जिसे पूरे देश ने देखा। प्रियंका ने कहा कि आपको यह जानकारी भी है कि किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का मुख्य आरोपी आपकी सरकार के केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा है। राजनीतिक दबाव के चलते इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरुआत से ही न्याय की आवाज को दबाने की कोशिश की। इसके बाद अदिति सिंह ने प्रियंका पर पलटवार किया है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3nysd2S