गोविंद चौहान, श्रीनगरश्रीनगर के बेमिना में स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल के बाहर शुक्रवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने जवानों को निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। बताया जाता है कि आतंकवादी बड़ा हमला करना चाहते थे लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के बेमिना में स्थित जेवीसी अस्पताल के बाहर अचानक आतंकी आए। उन्होंने अस्पताल के बाहर तैनात जवानों पर हमला कर दिया।इसके बाद आतंकी मौके से भाग गए। इस हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ। हमला करने के बाद आतंकी एक दम से मौके से भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को घेर लिया गया। वाहनों की तलाशी शुरू कर दी गई। लेकिन आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है। जांच के दौरान पाया गया कि आतंकी हमला करने के लिए किसी वाहन पर सवार होकर आए थे। उनका इरादा बड़ा हमला करने का था। लेकिन आतंकी इसमें कामयाब नहीं हुए। पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर आकर जांच की है। यह हमला इस माह का पहला हमला है। पिछले माह आतंकियों की तरफ से कश्मीर में कई हमले किए गए थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/2ZUFNEq