श्रीनगर श्रीनगर पुलिस ने मंगलवार को शहर के बोहरी कदल इलाके में मारे गए के मामले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘संदीप कुमार मावा की दुकान पर काम करने वाले इब्राहिम अहमद की नौ नवंबर को हत्या कर दी गई थी। इस मामले को अब सुलझा लिया गया है।’ बयान में कहा गया, ‘तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो हत्या में शामिल थे।’ पुलिस ने बताया कि आतंकवाद की इस घटना के संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।’ बयान में कहा गया है, ‘जांच के दौरान अधिकारियों को तीन लोगों एजाज अहमद लोन, नसीर अहमद शाह और शौकत अहमद डार की संलिप्तता के बारे में पता चला। ये लोग आतंकी अपराध में शामिल थे। वह सभी लेल्हार पुलवामा के निवासी हैं।’ तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के दौरान उन्होंने संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार तीनों आतंकवादी संगठन लश्कर (टीआरएफ) से जुड़े हुए हैं और उन्होंने सीमा पार से आतंकवादी हैंडलर के निर्देश पर हमले को अंजाम दिया था। गिरफ्तार तीनों व्यक्ति पिछले चार महीनों से पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हैंडलर के संपर्क में थे। पुलिस ने पिस्तौल के साथ 7 राउंड और एक ग्रेनेड सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा हमले के दिन अपराध के दौरान इस्तेमाल की गई ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/30OMqZq