बीजेपी 26 नवंबर से शुरू करेगी संविधान गौरव अभियान, पार्टी अनुसूचित मोर्चा को मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली बीजेपी संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर से शुरू कर रही है। बीजेपी का अनुसूचित मोर्चा इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहा है। यह 26 नवंबर को शुरू होगा और बाबा साहेब अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर तक चलेगा। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि पूरे देश में यह अभियान चलेगा। संविधान की शपथ ली जाएगीइस अभियान में गोष्ठियां होंगी, संविधान की शपथ ली जाएगी। संविधान में हमारी क्या ड्यूटी हैं इस बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। 100 प्रश्नों की प्रश्नमंच प्रतियोगिता आयोजित होगी। संविधान गौरव अभियान की मणिपुर में शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। दिल्ली में बीजेपी नेता सीटी रवि और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल रहेंगे। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर अभियान की शुरूआत करेंगे। ये अभियान 12 दिनों तक चलेगा। इसमें सांसद और विधायक भी शिरकत करेंगे। देश भर में 75 बड़े कार्यक्रम होंगे। ' संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था' लाल सिंह आर्या ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार आने से पहले तक देश में संविधान तो था लेकिन संविधान दिवस नहीं था। पीएम मोदी ने संविधान दिवस मनाना शुरू किया। संविधान में सामाजिक, आर्थिक, न्याय की समामता और अवसर की समानता लिखी है। पीएम इसी मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। एक देश एक संविधान हो, लोग इसे महसूस करें इसके लिए भी पीएम और गृह मंत्री अमित शाह ने काम किया और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया। पीएम मोदी ने किया सम्मानउन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान की आत्मा कुचलने में कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस संविधान की हत्या करने पर उतारू थी। विधान निर्माता ने वंचित वर्ग के लिए संघर्ष किया लेकिन कांग्रेस ने उनका एक भी स्मारक नहीं बनाया। पीएम मोदी ने संविधान का सम्मान किया, बाबा साहेब का सम्मान किया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/30XK9eF