मुंबई महाराष्ट्र में छोटे बच्चों के स्कूल एक बार फिर से खुल रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल के बाद स्कूलों में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी। कोरोना के कारण सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले राज्य महाराष्ट्र में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्कूलों को बंद रखा गया था। करीब 20 माह बाद अब स्कूलों में कक्षाएं लगनी शुरू होंगी। कोविड-19 की पहली लहर के बाद मार्च 2020 में संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद किया गया था। अब टीकाकरण अभियान के तेज होने और संक्रमण की दर कम होने के बाद अब स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई शुरू कराने का फैसला लिया गया है। प्रदेश की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, कैबिनेट और पीडियाट्रिक्स टास्क फोर्स के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने बताया कि राज्य कैबिनेट ने एक दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा 1-4 के लिए और शहरी क्षेत्रों में 1-7 से स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम स्कूलों में कक्षाओं की सुरक्षित बहाली के प्रतिबद्ध हैं। स्कूलों में तमाम सुरक्षा उपायों के साथ कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3HRnQrY