नई दिल्ली भारत दौरे पर आईं डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेट फ्रेडरिक्सन ने पीएम मोदी की दिल खोलकर तारीफ की है। महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की तारीफ करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। पीएम मोदी के साथ साझा बयान जारी करते वक्त फ्रेडरिक्सन ने कहा कि आपने 10 लाख से ज्यादा घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचाने और क्लीन एनर्जी का महत्वाकांक्षी टारगेट रखा है। आप बाकी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पहली बार भारत के दौरे पर आईं फ्रेडरिक्सन ने डेनमार्क आने का न्योता स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि आपने डेनमार्क आने का मेरा न्योता स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत और डेनमार्क अपने सहयोग के जारी रखे हुए हैं। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन 9 से 11 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर हैं। फ्रेडरिक्सन ने जिस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के लिए पीएम मोदी को दुनिया का प्रेरणास्रोत बताया है, उसका ऐलान उन्होंने 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्राचीर से किया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन का ऐलान करते हुए कहा कि 2024 तक देश के हर घर में पाइप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराई जाएगी। बाद में 2020-21 के बजट में बाकायदे जल जीवन मिशन या हर घर जल योजना का ऐलान किया गया। सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना पर 3.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह उन इलाकों के लिए बहुत बड़ी सौगात होगी, जहां पीने के पानी के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। कुछ जगहों पर तो पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। भारत और डेनमार्क के मजबूत कारोबारी और निवेश संबंध हैं। भारत में डेनमार्क की 200 से अधिक कंपनियां मौजूद हैं, जबकि डेनमार्क में 60 से अधिक भारतीय कंपनियां हैं। दोनों देशों के बीच रीन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन टेक्नॉलजी, जल एवं कचरा प्रबंधन, कृषि एवं पशुपालन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटकलीकरण, स्मार्ट सिटी, पोत क्षेत्रों में मजबूत सहयोग है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3v3TjRO