नई दिल्ली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 सुपर 12 चरण के दूसरे मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। यह मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। विंडीज के दोनों ओपनर्स 9 रन पर लौटे पवेलियन इविन लुईस को आउट कर क्रिस वोक्स ने विंडीज को पहला झटका दिया। पारी की दूसरी ओवर के तीसरी गेंद पर वोक्स ने लुईस को मोईन अली के हाथों लपकवाया। लुईस 6 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर सिमंस को मोईन अली की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। सिमंस 7 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुए। विंडीज की पारी शुरू, लुईस और सिमंस ने की शुरुआत वेस्टइंडीज की ओर से पारी की शुरुआत इविन लुईस और लेंड्स सिमंस की जोड़ी ने की है। लुईस आईपीएल 2021 में खेले थे। विंडीज इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उतरी है। उसने दो बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। वेस्टइंडीज (Playing XI): इविन लुईस, लेंड्ल सिमंस, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायेर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसल, ड्वेन ब्रावो, अकील हुसैन, ओबेद मैक्के, रवि रामपॉल। इंग्लैंड (Playing XI): जोस बटलर (विकेटकीकीप), जेसन रॉय, डेविड मलान, इयोन मोर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन , आदिल राशिद और टाइमल मिल्स।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZhyDcX