नई दिल्ली बीजेपी नेता और पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में सरदार पटेल को बदनाम करने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता ने मीडिया रिपोर्ट के हवाला देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेता तारीक हमीद कारा ने कहा था कि इस पूरे प्रयोजन में सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिले हुए थे। कारा ने कहा कि जिन्ना के साथ मिलकर सरदार पटेल कश्मीर को हिंदुस्तान से अलग रखने की चेष्टा कर रहे थे। पात्रा ने कारा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वहीं, नेहरू के कारण ही कश्मीर आज भारत का हिस्सा है। क्या सोनिया और राहुल ने आपत्ति जताई?बीजेपी ने कहा कि इस बातचीत से कई सवाल उठते हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब पटेल को इस तरह से बदनाम किया जा रहा है तो क्या कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस पर आपत्ति जताई। पात्रा ने कहा कि क्या ये प्रश्न सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तरफ से उठा कि इस प्रकार से कारा साहब को नहीं कहना चाहिए था। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि हम यह जानना चाहते हैं। पात्रा बोले-कांग्रेस में चाटुकारिता की पराकाष्ठाबीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि ये चाटुकारिता की पराकाष्ठा है कांग्रेस नेता तारिक हमीद कारा जिन्होंने सरदार पटेल को लेकर यह सवाल खड़ा किया, उनका एक ही उद्देश्य था राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में स्थापित करना। पात्रा ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी नेताओं की राय जानने के बात को भी रखा। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में कारा ने गांधी परिवार की तारीफ की और सरदार पटेल को बदनाम किया। बीजेपी नेता ने सवाल उठाया कि क्या सिर्फ एक परिवार ने देश के लिए सब कुछ किया। बाकी किसी ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस ने CWC मीटिंग से फैलाया भ्रमबीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी कार्यसमिति की बैठक में जिन्ना और सरदार पटेल की मिलीभगत की बात कह भ्रम पैदा किया है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस ने न सिर्फ भ्रम फैलाया है बल्कि पाप किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी यह सवाल पूछती है कि तारिक हमीद कारा ने जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए उन्हें कांग्रेस से निकाला जाएगा। पात्रा ने कहा कि इससे पहले वीर सावरकर को बदनाम करने और उनको लेकर भ्रम फैलाने का भी काम किया गया था। ये कहा था कांग्रेस नेता कारा ने मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि गांधी परिवार की तारीफ करते हुए कारा ने जवाहर लाल नेहरू की प्रशंसा करते हुए जम्मू-कश्मीर के लोग आज भारत में हैं तो इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ नेहरू को जाता है। उन्होंने कहा कि पटेल मोहम्मद अली जिन्ना के खेमे में थे और जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हाथों सौंपने को तैयार थे। इस बीच कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बातचीत को अजेंडे तक सीमित रखने की सलाह दे डाली। कारा को याद दिलाया कि पटेल भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे जिनका भारत के एकीकरण में अतुलनीय योगदान है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3n371Rl