'जश्न-ए-रिवाज नहीं है दीपावली...', फैब इंडिया पर भड़के बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या

बेंगुलुरु भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद (Tejasvi Surya) ने परिधानों की बिक्री करने वाली () कंपनी के बहिष्कार की अपील की है। फायर ब्रांड नेता सूर्या ने दिपावली त्योहार को जश्न-ए-रिवाज कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए अपील की है। बेंगलुरु से सांसद तेजस्वी सूर्या ने ट्वीट कर कहा, 'दीपावली पर्व जश्न-ए-रिवाज नहीं है। हिंदू त्योहारों को जानबूझकर अब्राहमीकरण किया जा रहा है। मॉडल्स भी पारंपरिक हिंदू कपड़ों में नहीं हैं। इसका विरोध और बहिष्कार होना चाहिए। फैब इंडिया जैसी किसी भी ब्रांड को ऐसी हरकत के लिए आर्थिक नुकसान झेलना चाहिए।' तेजस्वी सूर्या ने फैब इंडिया के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह बातें लिखीं। फैब इंडिया की तरफ से 9 अक्टूबर की तारीख में किए गए ट्वीट में कुछ पुरुष और महिला मॉडलों को साड़ी और कुर्ते पजामे में दिखाया गया था। साथ ही कंपनी ने लिखा- हम प्यार और रोशनी के त्योहार का स्वागत कर रहे हैं। फैब इंडिया की तरफ से जश्न-ए-रिवाज कलेक्शन पेश है। क्या है अब्राहमी धर्म? अब्राहिमी धर्म उन धर्मों को कहते हैं, जो एक ईश्वर को मानते हैं। साथ ही अब्राहम को ईश्वर का दूत मानते हैं। इनमें यहूदी, ईसाई, इस्लाम और बहाई धर्म आदि शामिल हैं। एकेश्वरवादी सिद्धांतो के यह धर्म मध्य-पूर्व एशिया में पनपे थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3DV2x67