नई दिल्ली कश्मीर को भारत सरकार से मदद आती है, आनी भी चाहिए, बहुत सहा है कश्मीर ने लेकिन एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब कश्मीर भारत के विकास के लिए योगदान करेगा। लेने वाला नहीं, भारत को देना वाला प्रदेश बनेगा। श्रीनगर में युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बातें कहीं। शनिवार अमित शाह ने कहा कि सवा दो साल के बाद मैं जम्मू-कश्मीर आया हूं और सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद मेरा पहला कार्यक्रम यूथ क्लब के युवा साथियों के साथ हो रहा है। मैं जम्मू-कश्मीर के युवाओं से मिलकर बहुत बहुत आनंद और सुकून का अनुभव करता हूं। कश्मीर में युवाओं को मौका मिले इसलिए अच्छा डिलिमिटेशन भी होगा, डिलिमिटेशन के बाद चुनाव भी होगा और फिर से स्टेटहुड का स्टेटस भी वापिस मिलेगा। मैंने गृह मंत्री के नाते जो वादा किया था वो जरूर पूरा होगा। आतंक कम हुआ है और घाटी में अब पथराव देखने को नहीं मिलता। घाटी में बदलाव को कोई रोक नहीं सकता। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले पत्थरबाजी की घटनाएं होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह नुकसान पहुंचाया है। कुछ लोगों और परिवारों तक ही योजनाएं पहुंचती थी। अब ऐसा नहीं है 370 हटने के बाद विकास के द्वार सभी के लिए खुले हैं।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3B7UnFA