नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइटराइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सीएसके टीम मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई। दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को चेन्नई की ओर से रखे गए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 165 रन ही नबा सकी। चेन्नई की जीत के हीरो साउथ अफ्रीका के ओपनर फाफ डु प्लेसिस रहे जिन्होंने 86 रन की पारी खेली। इस महामुकाबले को देखने के लिए कई खिलाड़ियों की फैमिली भी स्टेडियम में मौजूद थीं। चेन्नई की जीत दर्ज करने के बाद धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) और बेटी जीवा (Ziva) की खुशी देखते ही बन रही थी। साक्षी खुशी से उछलने लगीं और अपने आसपास बैठे लोगों को गले लगाकर बधाई देने लगीं। इसके बाद साक्षी और धोनी को ग्राउंड में एक दूसरे के गले लगकर बधाई देते हुए देखा गया। जीवा भी पापा को बधाई देने में पीछे नहीं रहीं। साक्षी ने इस दौरान पीले रंग का ढीला ड्रेस पहना हुआ था जिसे देखकर सोशल मीडिया पर यह कयास लगाया जा रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं। फैंस का कहना है कि साक्षी 4 महीने की प्रेग्नेंट हैं और धोनी के घर अगले साल नया मेहमान आने वाला है। यानी जीवा को साल 2022 में भाई या बहन मिलने वाला है। हालांकि इसकी ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हुई है। मीडिया की रिपोर्ट की मानें तो सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका ने साक्षी के प्रग्नेंट होने की बात कही है। रैना और उनकी पत्नी को भी फाइनल के बाद धोनी और उनकी फैमिली के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। धोनी बने सबसे उम्रदराज कप्तान धोनी आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। 40 साल की उम्र में धोनी ने चेन्नई को चैंपियन बनाया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था। उस समय वॉर्न की उम्र 39 साल थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xjotbp