नई दिल्ली भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में नेपाल के खिलाफ अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली। छेत्री ने मैच के 49वें मिनट में गोल दागा। इसके साथ ही वह अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के 80 इंटरनैशनल गोल की भी बराबरी कर ली। इस समय एक्टिव फुटबॉलर्स में सबसे अधिक इंटरनैशनल गोल दागने का रेकॉर्ड पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (115) के नाम है। इस लिस्ट में ज्वाइंट रूप से दूसरे नंबर पर मेसी और छेत्री हैं। दोनों के एक समान 80-80 इंटरनैशनल गोल हैं। भारत ने 8वीं बार किया सैफ चैंपियनशिप पर कब्जा भारतीय टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर 8वीं बार इस ट्रोफी पर कब्जा जमाया। नेपाल की टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी। भारत के लिए दूसरे हाफ में छेत्री, सुरेश सिंह और सहल अब्दुल समाद ने गोल दागे। सुरेश और समद ने 50वें और 90वें मिनट में गोल दागे सुरेश ने 50वें और समद ने 90वें मिनट में गोल दागे। पहले हाफ में भारत ने गेंद पर नियंत्रण के मामले में बाजी मारी लेकिन गोल नहीं हो सका। छेत्री ने दूसरे हाफ के कुछ मिनटों के भीतर ही गोल करके भारत को बढत दिलाई। इसके एक मिनट बाद ही सुरेश ने भारत की बढत दुगुनी कर दी । मुख्य कोच इगोर स्टिमक के साथ भारत का यह पहला खिताब है। वह जिरि पेसेक (1993) और स्टीफन कोंस्टेंटाइन (2015) के बाद तीसरे विदेशी कोच हो गए जिनके मार्गदर्शन में भारतीय टीम ने यह खिताब जीता। कप्तान छेत्री ने प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर किया शानदार गोल छेत्री ने दाहिने फ्लैंक से प्रीतम कोटाल से मिली गेंद पर गोल करके भारत को बढ़त दिलाई । इसके एक मिनट बाद भारतीयों ने फिर आक्रमण बोलकर नेपाल के डिफेंस को तहस नहस कर दिया। सुरेश ने यह गोल दागा। मनवीर सिंह भी 52वें मिनट में गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन बायें पैर से उनका शॉट नेपाली गोलकीपर ने रोक दिया। भारत के लिए तीसरा गोल 90वें मिनट में समाद ने किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3APPNeO