BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक, नड्डा करेंगे अध्‍यक्षता, एजेंडे में चुनाव और किसान आंदोलन

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सोमवार को बैठक होगी। इसमें पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से लेकर किसानों के आंदोलन और कोविड-19 महामारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में पार्टी प्रवक्ताओं के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाने वाले सभी नेता शामिल होंगे। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी के कारण काफी अंतराल के बाद यह बैठक हो रही है। अगले महीने ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान पर बैठक में व्यापक चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा और सिंघू बॉर्डर पर दलित समुदाय के एक व्यक्ति की हत्या पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। विपक्ष ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर खासा दबाव बनाने का प्रयास किया है। बैठक में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान पर भी चर्चा होने की संभावना है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3jaxueA