द्रविड़ के नाम पर मुहर लगने की तैयारी? BCCI ने हेड कोच लिए मंगवाया आवेदन

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए टीम इंडिया के हेड कोच सहित कई पदों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड पूर्व कप्तान और मौजूदा नैशनल क्रिकेट अकैडमी के चीफ राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईपीएल-2021 के फाइनल के दौरान बीसीसीआई प्रमुख सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और राहुल द्रविड़ के बीच मीटिंग हुई थी, जिसमें द वॉल ने कोच करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p9xRtz