दरोगा करता था शोषण, नौकरी छोड़ कान्हा की पोशाक बेचने लगी महिला सिपाही

निर्मल राजपूत, मथुरा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में छत्तीसगढ़ पुलिस में तैनात महिला पुलिसकर्मी अपनी नौकरी छोड़ कान्हा की पोशाक बेच रही है। महिला सिपाही का आरोप है कि विभाग के अधिकारी उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। बीते 8 महीने से वृंदावन में रहकर वह भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक बेचकर अपना जीवन यापन कर रही है। महिला सिपाही की मां ने छत्तीसगढ़ में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। महिला सिपाही फिलहाल थाना वृंदावन कोतवाली की सुपुर्दगी में है। महिला सिपाही ने घर वापस लौटने से साफ मना कर दिया है। अधिकारियों पर मानसिक-शारीरिक शोषण का आरोप बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम वृंदावन पहुंची। वृंदावन पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस की स्पेशल टीम ने परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के समीप सड़क पर बैठी पोशाक बेचने वाली महिला को हिरासत में लिया। पोशाक बेचने वाली महिला को पुलिस थाना वृंदावन कोतवाली लेकर पहुंची। छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत महिला सिपाही ने कई खुलासे किए। महिला सिपाही ने बताया कि वह कोई अपराधी नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात है। महिला सिपाही ने बताया पिछले 8 महीने से वह वृंदावन में रहकर भगवान की पोशाक बेचकर अपना पालन पोषण कर रही है। महिला पुलिसकर्मी ने विभाग के ही अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी साजिश के तहत उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया करते थे। अधिकारियों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से परेशान महिला सिपाही ने यह कदम उठाया। महिला आरक्षी का कहना है कि अपने साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ मैंने कई बार आवाज भी उठाई। 2007 व 2016 में शिकायत भी दर्ज कराई थी। महिला आरक्षी ने अपने पति और मां पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मां और पति ने उसकी मदद करने के बजाए पुलिस अधिकारियों का साथ देते थे। पोशाक बेचकर चला रही अपनी जीविका महिला आरक्षी का आरोप है कि 2008 में जिस थाने में कार्यरत थी उस थाने में तैनात एक दरोगा उसका शारीरिक शोषण करता था। उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपनी नौकरी से त्यागपत्र देकर वृंदावन आकर रहने लगी और 26 दिसंबर 2020 से वृंदावन में रहकर भगवान की पोशाक बेच कर अपनी जीविका चला रही है। सिपाही की मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के थाना राजेंद्र नगर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि महिला आरक्षी की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला सिपाही की माँ ने 21 अगस्त 2021 को बेटी की लापता होने की तहरीर दी थी। वहीं जब महिला पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए अधिकारियों के ऊपर आरोप के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि जांच का विषय है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi, coronavirus vaccine latest news update https://ift.tt/3BwDkgY