चौथे टेस्ट के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, कोच रवि शास्त्री हुए कोविड-19 के शिकार

लंदन इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। हेड कोच रवि शास्त्री सहित टीम के 4 सपोर्ट स्टाफ को क्वारंटीन होना पड़ा है। दरअसल, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने शनिवार शाम शास्त्री का लेटरल फ्लो टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर रवि शास्त्री, हेड कोच, बॉलिंग कोच बी अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और नितिन पटेल, फिजियोथेरेपिस्ट को आइसोलेट कर दिया है। उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण हुआ है और वे सभी टीम होटल में रहेंगे और टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। टीम इंडिया दल के शेष सदस्यों के दो टेस्ट किए गए (एक कल रात और दूसरा आज सुबह) सभी का टेस्ट नेगेटिव आने पर ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के लिए अनुमति दी गई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3DRIeHh