नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को टी20 विश्व कप के शेड्यूल का ऐलान किया। भारतीय टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है। टूर्नामेंट का पहला दौर 17 अक्टूबर को ओमान में शुरू होगा, जिसमें शुरुआती मैच में ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। किस ग्रुप में कौन?ग्रुप-ए में 2014 में चैम्पियन बने श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 12 चरण के लिए क्वॉलिफाइ करेंगी। सुपर 12 चरण को भी दो समूहों में बांटा गया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा दौर होगा जो 23 अक्टूबर से शुरू होगा। इसका आगाज अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से होगा। इसी दिन दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की टीम मैदान में उतरेगी। नॉकआउट शेड्यूलपहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा, जबकि दूसरा 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। फाइनल 14 नवंबर को दुबई में होगा और 15 नवंबर को रिजर्व (आरक्षित) दिवस रखा गया है। बता देंकि भारत में कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर के खतरे के कारण टूर्नामेंट भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में हो रहा है। सुपर 12 के मुकाबले...
| मैच | तारीख | समय (भारत के अनुसार) | जगह |
| ऑस्ट्रेलिया vs साउथ अफ्रीका | 23 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज | 23 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| A1 vs B2 | 24 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | शारजाह |
| भारत vs पाकिस्तान | 24 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| अफगानिस्तान vs B1 | 25 अक्टूबर | शाम 6 बजे | शारजाह |
| साउथ अफ्रीका vs वेस्टइंडीज | 26 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | दुबई |
| पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड | 26 अक्टूबर | शाम 6 बजे | शारजाह |
| इंग्लैंड vs B2 | 27 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| B1 vs A2 | 27 अक्टूबर | शाम 6 बजे | अबू धाबी |
| ऑस्ट्रेलिया vs A1 | 28 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| वेस्टइंडीज vs B2 | 29 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | शारजाह |
| अफगानिस्तान vs पाकिस्तान | 29 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| साउथ अफ्रीका vs A1 | 30 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | शारजाह |
| इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया | 30 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| अफगानिस्तान vs A2 | 31 अक्टूबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| भारत vs न्यूजीलैंड | 31 अक्टूबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| इंग्लैंड vs A1 | 1 नवंबर | शाम 6 बजे | शारजाह |
| साउथ अफ्रीका vs B2 | 2 नवंबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| पाकिस्तान vs A2 2 | नवंबर | शाम 6 बजे | अबू धाबी |
| न्यूजीलैंड vs B1 | 3 नवंबर | दोपहर 2 बजे | दुबई |
| भारत vs अफगानिस्तान | 3 नवंबर | शाम 6 बजे | अबू धाबी |
| ऑस्ट्रेलिया vs B2 | 4 नवंबर | दोपहर 2 बजे | दुबई |
| वेस्टइंडीज vs A1 | 4 नवंबर | शाम 6 बजे | अबू धाबी |
| न्यूजीलैंड vs A2 | 5 नवंबर | दोपहर 2 बजे | शारजाह |
| भारत vs B1 | 5 नवंबर | शाम 6 बजे | दुबई |
| ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज | 6 नवंबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका | 6 नवंबर | शाम 6 बजे | शारजाह |
| न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान | 7 नवंबर | दोपहर 2 बजे | अबू धाबी |
| पाकिस्तान vs B1 | 7 नवंबर | शाम 6 बजे | शारजाह |
| भारत vs A2 | 8 नवंबर | शाम 6 बजे | दुबई |
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3xTnT04