England Squad For 3rd Test vs India: हार से तिलमिलाए इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में किए 3 बदलाव, T20 के नंबर-1 डेविड मलान को वापस बुलाया

लंदनइंग्लैंड टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली 151 रनों की बड़ी हार के बाद 25 अगस्त से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए टीम में 3 बदलाव किए हैं। मेजबान ने ओपनर डोम सिबली के अलावा जैक लीच और जैक क्राउले को भी टीम से ड्रॉप कर दिया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी अब रोरी बर्न्स के साथ डेविड मलान संभालेंगे। मलान फिलहाल टी-20 में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज हैं। सिबली का दूसरे टेस्ट में प्रदर्शन बहुत खास नहीं रहा था। वह पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए थे। सिबली के अलावा जिन दो प्लेयर्स को ड्रॉप किया गया है, वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। टीम: जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मालन, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3AU3jP0