नई दिल्लीदिल्ली सरकार के आदर्श नगर स्थित विद्यालय को अब स्कूल के पूर्व छात्र और ओलिंपिक पदक विजेता रवि दहिया के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘ओलिंपिक पदक विजेता रवि दहिया का आज उनके आदर्श नगर स्थित स्कूल में स्वागत किया गया। यह उनके शिक्षकों के लिए भावुक करने वाला पल था। सरकार ने इस स्कूल का नाम अब से रवि दहिया बाल विद्यालय करने का फैसला किया है।' दहिया (23) ने तोक्यो ओलिंपिक में पहली बार शिरकत किया और कुश्ती में रजत पदक जीता। वह दूसरे भारतीय हैं, जिन्होंने ओलिंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता का रजत पदक जीता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3k4AgRZ