वीरेंद्र सहवाग ने किया ऐसा ट्वीट, फैन्स के उड़े होश, बोले-वीरू का पर्सनल नंबर मिल गया

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। समय-समय पर वो मजाकिया और तंज कसते हुए ट्वीट करते रहते हैं। कुछ देर पहले ही वीरू ने ऐसा ही एक ट्वीट किया है जिससे उनके फैंस सोच में पड़ गए हैं। लोग उनके ट्वीट पर तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। सहवाग के ट्वीट ने किया परेशानवीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट में लिखा है कि मेरा फोन शॉवर में गिर गया है। जब तक ये ठीक नहीं होता आप 9112083319 पर मुझसे बात कर सकते हैं। फैंस उनका ये ट्वीट देखकर चौंक गए और पूछ रहे थे कि क्या वाकई ये आप का पर्सनल नंबर है। इसके बाद यूजर्स ने इसी नंबर पर कॉल भी किया। लोगों ने इसके स्क्रीन शॉट्स भी डाले। जहां पर ये नंबर वीरेंद्र सहवाग का नाम लिखकर आ रहा है। इसके अलावा कई यूजर्स इस नंबर को अलग-अलग करके भी देख रहे हैं। 91+120+83+319 फैंस इसको इस तरह से देख रहे हैं। 319 उनका टेस्ट का स्कोर है। कुछ यूजर्स ने लोगों ने बताया कि ये उनकी कुछ बेस्ट इनिंग्स थीं। लोग उनको बेस्ट ह्यूमर लेवल वाला खिलाड़ी भी कह रहे हैं। कई लोगों ने ये भी आशंका जताई कि उनका अकाउंट हैक हो गया है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने ये पोस्ट फेसबुक, ट्वीटर दोनों पर शेयर की है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3A5Qgtv